Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

वैभव उपाध्याय बने जिलाध्यक्ष, सोनू यादव को जिला महासचिव की जिम्मेदारी

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रज़ा के अनुमोदन एवं सांसद आदित्य यादव के मार्गदर्शन में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड बदायूं की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

घोषित कार्यकारिणी में वैभव उपाध्याय को जिलाध्यक्ष तथा सोनू यादव को जिला महासचिव बनाया गया है। माजिद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शुभम राठौर, लालू यादव, सुनील श्रीवास्तव, धर्मेंद्र उपाध्याय, संजय यादववंशी, नितिन तिवारी, हन्नान मियां, मोहित शर्मा, अब्दुल रहमान और गौरव पटेल समेत कई युवाओं को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

विधानसभा स्तर पर शारिक को बदायूं सदर, धर्मेंद्र पाल को सहसवान, आसिफ अली नियाज़ी को दातागंज, विनोद कुमार को बिल्सी तथा जसवीर यादव को बिसौली विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा नगर पालिका एवं नगर पंचायत इकाइयों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव उपाध्याय ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

whatsapp whatsapp