जनपद बदायूं के नगर कुंवरगांव से केदारनाथ धाम को गंगाजल चढाने के लिए पैदल घर से निकला युवक
जे.आई.न्यूज/बदायूं: -सावन का महीना महादेव के भक्तों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। इस महीने में कांवड़िये कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए निकलते हैं।वहीं बदायूं जनपद के कस्बा कुंवरगांव में रहने वाले चेतन प्रकाश की कांवड़ यात्रा हर किसी को अचंभित कर रही है।दरअसल चेतन ने अपने घर से बिना किसी वाहन के ही हर की पौढी हरिद्वार से गंगाजल भरकर दौडकर तथा पैदल चलते हुए केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ को जल चढाने के लिए अपनी यह यात्रा शुक्रवार से प्रारंभ की है।उसका उद्देश्य अपने पिता का सपना साकार करना तथा सनातन धर्म का प्रचार करना है।
आपको बता दें कि नगर कुंवरगांव निवासी गिरीश चन्द्र झा के पुत्र 28 वर्षीय चेतन प्रकाश,वीए के छात्रहै,जिनका सपना इण्डियन आर्मी में जाने का है,आपको बता दें कि चेतन अपने पिता गिरीश चन्द्र झा के साथ अपनी दुकान पर लकडी का फर्नीचर बनाने का कार्य करते हैं चेतन के पिता गिरीश चन्द्र का सपना था कि वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर केदारनाथ धाम में भोलेनाथ को जल चढायें,लेकिन परिवार की जिम्मेदारी तथा स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह अपना यह सपना साकार नहीं कर सके,हांलाकि कई गत बर्षों से वह शिव कांवर सेवा दल (कुंवरगांव) केजत्थे के साथ हरिद्वार से जल लाकर नगर कुंवरगांव में भोलेनाथ को चढ़ाते चले आये हैं,इस बर्ष केदारनाथ धाम जल चढाने की उनकी इस इच्छा को पूर्ण करने के लिए उनके बेटे चेतन ने मन में ठानी और वह शुक्रवार को सुबह छः बजे घर से रवाना हो गए हैं यात्रा के दौरान चेतन के द्वारा अपने फोन से अपलोड किये गये फोटो तथा वीडियो इस समय शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं,जहां लोग उनके इस जज्बे की खूब जमकर तारीफ करते हुए उन्हें इस यात्रा के लिए मंगलकामनाएं एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।
(रिपोर्ट-अमन रस्तोगी)