मेरा थाना मेरा पट्टा मेरी जीडी जैसी सोच पर कप्तान के एक्शन का चल गया चाबुक : यूपी में लापरवाह थानेदारों पर शनि की साया ! जौनपुर, बदायूँ के बाद अब पीलीभीत में हुई कार्रवाई ! क्राइम कण्ट्रोल में फेल व घटनाओं की सूचना अफसरों से छुपाने वाले इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा सस्पेंड ! कई थानों को मिले नये थानेदार
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। लापरवाह थानेदारों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। जौनपुर व बदायूँ के बाद अब यूपी के जनपद पीलीभीत में थानेदार की कुर्सी छिन गयी है। क्राइम कंट्रोल में पूरी तरह फेल एसएचओ जहानाबाद मनोज मिश्रा को आईपीएस अभिषेक यादव ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। क्राइम कण्ट्रोल में फेल होने के साथ साथ थानेदार साहब की घोर अनुशासनहीनता, गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली सामने आई है। एक के बाद एक घटनाओं से जहानाबाद इलाका पिछले कुछ समय से थर्रा गया है। आलम ये रहा कि सनसनीखेज घटनायें होने पे थानेदार साहब अपने सीनियर अधिकारियों को घटनाओं की सूचना देना तक मुनासिब नहीं समझते। मेरा थाना, मेरा पट्टा, मेरी जीडी वाली सोच के साथ थानेदार साहब आम जनता की शिकायतों के घेरे में आ गए। अफसरों तक जनपद पीलीभीत का एक ही थाना जहानाबाद ही शिकायतों में टॉप चल रहा था। ज्यादातर शिकायतकर्ता सीधे-सीधे थाना प्रभारी की मनमानी कार्यप्रणाली के खिलाफ थे। सोमवार को पुलिस कप्तान पीलीभीत अभिषेक यादव ने एसएचओ मनोज मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना बरखेड़ा प्रदीप कुमार विश्नोई को जहानाबाद कोतवाली का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। एसएचओ थाना अमरिया प्रमेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना बरखेड़ा बनाकर भेजा गया है। एसओ हजारा अमित सिंह को अमरिया थाने की कमान सौंपी गयी है। चौकी प्रभारी कस्बा बीसलपुर शरद यादव की इस तबादला लिस्ट में बल्ले बल्ले हो गयी है। शरद यादव की कार्यप्रणाली से खुश होकर कप्तान ने उन्हें हजारा थाने का नया थाना प्रभारी बनाया है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।