महिला सम्मेलन में पहुंचीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता सिंह! आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक
बरेली (जे.आई.न्यूज़/अजय रस्तोगी): बरेली के नवाबगंज में जिला स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. बबीता सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सुभाषिनी जायसवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की संयोजक भाजपा जिला महामंत्री, महिला मोर्चा डॉ. मीनाक्षी गंगवार रहीं और डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने ही जोरदार संचालन किया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. बबीता सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में स्वदेशी अपनाएं। वहीं उन्होंने महिलाओं को जागरूक होने के लिए प्रेरित किया और महिलाओं को बढ़-चढ़कर सभी क्षेत्रों में हिस्सा लेने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ''आत्मनिर्भर भारत'' भारत सरकार की एक नीति है, जिसका उद्देश्य भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बाहरी निर्भरता को कम करना है। उन्होंने स्थायी उद्योगों को मजबूत करने और ''वोकल फॉर लोकल'' और ''लोकल फॉर ग्लोबल'', यानी भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देना और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना, आर्थिक प्रोत्साहन, रक्षा और प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण आदि महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. एम.पी.आर्य ने भी मोदी व योगी सरकार की नीतियों के बारे में बताया और महिलाओं के लिए भी जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्षा श्रुति गंगवार, भाजपा जिला प्रभारी देवेन्द्र चौधरी, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला अध्यक्षा, भाजपा महिला मोर्चा स्वाति कुमारी, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष विमला शुक्ला, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार, नगर पालिका अध्यक्षा प्रेमलता राठौर, ब्लॉक प्रमुख दमखोदा स्नेहलता सिंह, जिला उपाध्यक्ष/अभियान प्रभारी नीरेंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकित शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आशुतोष गंगवार, जिला पंचायत सदस्य किरण पटेल समेत तमाम भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।