बदायूं पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता 24 घंटे के भीतर सोयाबीन तेल से भरे चोरी हुए ट्रक को किया बरामद।
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सहसवान कोतवाली पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर सोयाबीन तेल से भरे चोरी हुए ट्रक को बरामद कर लिया है।
इस तेज़ कार्रवाई के बाद नगर में पुलिस की जमकर सराहना हो रही है |
दरअसल, यह ट्रक नेपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, जिसमें 1750 रिफाइंड सोयाबीन तेल के पीपे लदे हुए थे।
रास्ते में अचानक ट्रक चालक का संपर्क टूट गया, जिसके बाद ट्रक का कोई सुराग नहीं मिल पाया
ट्रक की आखिरी लोकेशन बदायूं–मेरठ हाईवे पर स्थित पहलवान ढाबे के पास जीपीएस में दर्ज हुई थी।
इसके बाद न तो ट्रक का पता चला और न ही चालक का।
घटना की जानकारी मिलते ही तेल भेजने वाली कंपनी में हड़कंप मच गया।
कंपनी मालिक ने सहसवान कोतवाली पहुंचकर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया।
जिसमें दरोगा रामविलास, दरोगा कमल सिंह, कांस्टेबल नीरज यादव, कुलदीप कुमार और दिनेश कुमार को शामिल किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर
नगरिया, थाना सोरों क्षेत्र में चीनी मिल के पास से ट्रक को सकुशल बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि
ट्रक चोरी करने वाले गिरोह की तलाश जारी है
और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।