Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

गोरखपुर जेल कांड में डीजी जेल पीसी मीना एक्शनमोड में : जेल अधीक्षक समेत 6 पर महानिदेशक का चाबुक ! पांच सस्पेंड, जेल अधीक्षक के खिलाफ शासन को गयी संस्तुति

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी में दिनदहाड़े जिला जेल गोरखपुर से अपहरण दुष्कर्म व पॉक्सो मामले के विचाराधीन बंदी विपिन कुमार के फरार हो जाने की घटना में डीजी जेल पीसी मीना ने घनघोर लापरवाही पर जेल अधीक्षक समेत 6 जेल कार्मिकों के खिलाफ एक्शन लिया है। प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पे जेल वार्डर जितेन्द्र कुमार गौतम, जितेन्द्र कुमार दुबे, हेड जेल वार्डर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, रामजीत सिंह, जेलर अरुण कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश शासन से डीजी ने संस्तुति की है। इन सभी 6 कार्मिकों पर डिपार्टमेंटल इंक्वायरी भी बिठा दी है। कारागार मुख्यालय प्रवक्ता ने बताया कि 18 जुलाई में अपहरण दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट प्रकरण में विपिन कुमार निवासी सरसोपार बांसगांव गोरखपुर को जिला कारागार गोरखपुर में निरुद्ध किया गया था। 31 जुलाई 2026 यानी शुक्रवार सुबह तमाम कैदियों संग जेल परिसर में काम करने के दौरान पेड़ पे चढ़के बाउंड्री वॉल पार करके विपिन नौ दो ग्यारह हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन व गोरखपुर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामला संज्ञान में आते ही यूपी के डीजी जेल पीसी मीना ने तत्काल प्रभाव से विशेष टीमें फरार कैदी की तलाश में जुटा दी हैं। भारी लापरवाही बरतने के चलते बगैर देरी डीजी पीसी मीना ने जेल अधीक्षक समेत 6 पर कड़ा एक्शन चाबुक चला दिया है। महानिदेशक पीसी मीना ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। किसी भी कीमत पर लापरवाहों को बख्शा नहीं जाएगा। बरेली समेत कई जेलों में पिछले दिनों हुए मामलों में भी डीजी पीसी मीना पहले भी कड़ा एक्शन ले चुके हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp