Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा, इंटरसेप्टर वाहन रवाना

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़ ) बताते चलें सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों का प्रभावी ढंग से पालन कराने के लिए बदायूं पुलिस को आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिला है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने यातायात पुलिस के आधुनिक चार पहिया इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस यह वाहन जिले में ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान और अन्य विधिक कार्रवाई में मदद करेगा। शराब या मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर भी प्रभावी निगरानी रखी जाएगी।

इसके अलावा रैश ड्राइविंग, स्टंटबाजी और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनावश्यक प्रेशर हॉर्न और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी। यातायात जाम की सूचना मिलने पर इंटरसेप्टर वाहन मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था सुचारु कराने में भी सहयोग करेगा।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp