नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

हिंदुस्तान शौर्य सम्मान मिलने पे यूपी पुलिस की लेडी सिंघम अंशिका वर्मा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छायीं ! विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने वीरांगना महिला एसओजी यूनिट बनाने वाली एसपी सॉउथ को एक और अवॉर्ड मिलने पर दीं बधाईयाँ ! डीजीपी ने अंशिका को लखनऊ में प्रदान किया हिंदुस्तान शौर्य सम्मान

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी पुलिस की लेडी सिंघम अंशिका वर्मा हिंदुस्तान शौर्य सम्मान पाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पे छायी हुई हैं। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, मीडिया संगठनों, अधिकारियों की ओर से अंशिका वर्मा को बधाइयाँ दी जा रही हैं। लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा को हिंदुस्तान शौर्य सम्मान प्रदान किया। प्रशस्ति पत्र देकर यूपी पुलिस कप्तान राजीव कृष्ण ने अंशिका वर्मा को सम्मानित भी किया। एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश भी इस खास मौके के साक्षी बने। बतौर सीओ गोरखपुर महिला सुरक्षा समेत क्राइम कण्ट्रोल व लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े विभिन्न मामलों में बेहतर परफॉर्मेंस दिखा चुकीं अंशिका वर्मा ने बरेली जनपद में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाया है। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के कुशल निर्देशन में एसपी सॉउथ बरेली अंशिका वर्मा ने वीरांगना यूनिट महिला एसओजी का गठन किया है। आठ महिला पुलिस कर्मियों वाली इस एसओजी टीम को अंशिका वर्मा ने नंचकु ट्रेनिंग प्रदान की हुई है। लाठी कोमबैट, सेल्फ डिफेन्स, वेपन्स हैंडलिंग और मार्शल आर्ट में दक्ष ये महिला एसओजी यूनिट एक ओर महिला सशक्तिकरण की दिशा में जहाँ मील का पत्थर साबित हो रही है वहीं दूसरी तरफ ये मैसेज दे रही है कि आज आधुनिक परिवेश में महिला वर्ग हर चुनौती का सामना करने में समर्थ है। लूट दिखाकर प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या करने वाले केस सहित कई साजिश रचे मामलों व रहस्यमय प्रकरणों का खुलासा करने के लिए आला अफसरों, पब्लिक से सराही गयीं अंशिका वर्मा को हिंदुस्तान शौर्य सम्मान मिलने पर लगातार बधाईयाँ मिल रही हैं। हिंदुस्तान मीडिया लिमिटेड की ओर से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में तैनात पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों को उनके अदम्य साहस और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हिंदुस्तान शौर्य सम्मान के लिए चयनित किया गया। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp