बदायूं थाना सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो दिन पहले हुई चोरी की घटना के बदमाशों से मुठभेड़ में तीन अभियुक्त गिरफ्तार चोरी हुआ रिवाल्वर व सामान बरामद
आपको बता दें थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत रिगालिया गार्डन कालोनी में महिला को गंन पाइंट पर लेकर की गयी लूटपाट। बदमाशों था 25-25 हजार इनाम पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार घटना का किया सफल अनावरण।
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) आपको बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर, विजयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त व संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग अभियान के तहत 03 शातिर अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
बदायूं पुलिस टीम द्वारा इस घटना में प्रकाश में आए 03 अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग की गयी,जिसमें 01 आरक्षी 773 दीपक कुमार गोली लगने से घायल हुआ तथा हरेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस बाल-बाल बचे । जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा इनकी गिरफ्तारी के उद्देश्य से आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में तीनों बदमाश घायल हुए हैं । इस घटनाक्रम में घायल बदमाशों व पुलिसकर्मी को इनके जीवन रक्षा के लिए तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया है । गिरफ्तारी के दौरान अचानक हुई इस मुठभेड़ में बदमाशों पर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।