Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों को लेकर एक्शनमोड में IPS रमित शर्मा ! मुरादाबाद मंडल व बरेली रेंज के जिम्मेदारों को जोन प्रमुख की दो टूक : लापरवाही व अदूरदर्शिता नहीं चलेगी ! चौदह खास सुरक्षा टॉपिकों पे जोन पुलिस चीफ के सख्त निर्देश

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। सीएम समीक्षा मीटिंग के बीच यूपी पुलिस के एडीजी रमित शर्मा एक्शनमोड में हैं। लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े अति महत्वपूर्ण इवेंट्स श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर जिलों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आईपीएस रमित शर्मा ने दो टूक कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अदूरदर्शिता बर्दाश्त नहीं होगी। ऑनलाइन मीटिंग में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि जोनभर के थानों के त्योहार रजिस्टर चेक कर लिए जायें। सभी थाना क्षेत्रों में शान्ति समितियों व धर्मगुरूओं की बैठकें कर ली जायें। कांवड़ रुट पे हर हाल में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराये जायें। अक्रियाशील सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील कराके कंट्रोल रूम से जोड़ा जाये। कांवड़ मार्ग पे शिविर लगाने के स्थानों के साथ साथ पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, विश्राम स्थल आदि चिन्हित कर लें। समस्त शिविरों को कांवड़ मार्ग के बायीं ओर स्थापित कराया जाये। महिला कांवड़ियों के शिविरों में प्रकाश, टॉयलेट आदि समुचित प्रबन्ध हों। महिला पुलिस कर्मियों की पर्याप्त मात्रा में तैनाती हो। सभी शिविरों पे सीसीटीवी कैमरे लगें। अपूर्ण निर्माण कार्य समय रहते पूरे करा लिये जायें। सभी सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करके क्षतिग्रस्त कांवड़ रुटों की मरम्मत प्रत्येक दशा में कराई जाए। वन, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नगर निकाय, चिकित्सा विभाग, सूचना विभाग, जल कल विभाग, रेलवे विभाग, परिवहन आदि विभागों के साथ गोष्ठी कर कांवड़ सम्बन्धी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण करायी जायें। लखनऊ घटना की गंभीरता समझ अग्निशमन विभाग को अभी से सक्रिय कर लिया जाये। कांवड़ियों के आवागमन के रूट पे एक साइड मार्ग सुरक्षित कर दिया जाये, जिससे दुर्घटनायें न होने पायें। एडीजी ने साफ तौर पर कहा है कि जिम्मेदार अफसरान मौके पे जाकर खुद एवं ड्रोन कैमरों के जरिये कांवड़ मार्गों का निरीक्षण अवश्य कर लें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी रखी जाये। कांवड़ मार्ग पे बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर की बैरिकैटिंग के बाबत विभाग से समन्वय स्थापित हो। कांवड़ समितियों को पूर्ण ब्रीफ किया जाए। डीआईजी मुरादाबाद रेंज मुनिराज गोबू व डीआईजी बरेली रेंज अजय साहनी समेत 9 कप्तानों को एडीजी ने निर्देश दिए हैं कि श्रावण मास, कांवड़ यात्रा की तैयारियों में किसी स्तर पे शिथिलता ना हो। मातहतों संग मीटिंग करके सभी जिम्मेदार पूर्ण सुरक्षित माहौल में श्रावण मास, कांवड़ यात्रा संपन्न कराएं। डीआईजी मुनिराज गोबू, डीआईजी अजय साहनी, एसएसपी बरेली अनुराग आर्य, एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल, एसएसपी बदायूँ अंकिता शर्मा, एसएसपी बिजनौर अभिषेक झा, एसपी संभल केके बिश्नोई, एसपी शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित, एसपी पीलीभीत सुकीर्ति माधव मिश्रा, एसपी अमरोहा लखन सिंह यादव, एसपी रामपुर सोमेंद्र मीणा को 14 खास बिन्दुओं पे सख्त निर्देश दिए गए हैं।(जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp