आईपीएस समेत 2 सीओ व 12 थानेदारों का एसएसपी ने किया स्पष्टीकरण तलब ! जेडएफडी में लापरवाही पे सस्पेंशन से लेकर पीआई जैसा सख्त एक्शन ! एक दर्जन से अधिक थानों के ओआर के निर्देश
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। थोक के भाव लंबित विवेचनाओं के बीच सीएस यानी चार्जशीट व एफआर दाखिल करने में घोर लापरवाही पे उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में 12 थानेदारों व दो सीओ का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यूपी के बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार को गूगल मीट के जरिये विभिन्न महत्त्वपूर्ण अभियानों व लॉ एंड ऑर्डर के बाबत कई बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक के दौरान ये एक्शन लिया है। सीओ नवाबगंज व सीओ हाईवे के साथ ही कैंट, सुभाषनगर, इज्जतनगर, भमोरा, फतेहगंज पूर्वी, भुता, नवाबगंज, हाफिजगंज, क्योलड़िया, बिथरी चैनपुर, भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी थानेदारों का तत्काल प्रभाव से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। मुख्यमंत्री के खास अभियान जेडएफडी में अपेक्षानुरूप कार्यवाही ना होने पे मीरगंज व भमोरा थानों के सीसी टीम प्रभारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किये गए हैं। भमोरा की सीसी टीम में नियुक्त सभी पुलिस कर्मियों की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। धोखाधड़ी हुए अमाउंट को होल्ड, लीन कराने में ओवर ऑल रैंकिंग में निम्न स्तर पे रहे साइबर सेल टीम के अलावा फतेहगंज पश्चिमी, इज्जतनगर, बहेड़ी, आंवला, बारादरी, मीरगंज, फरीदपुर और कोतवाली शहर थानों के अर्दली रूम के आदेश हुए हैं। मोबाइल बरामदगी में अपेक्षानुरूप कार्यवाही ना होने पे साइबर सेल टीम के साथ ही फरीदपुर, कैंट, इज्जतनगर, अलीगंज, देवरनियाँ, शीशगढ़, शाही, भोजीपुरा, बारादरी, भुता, बहेड़ी, बिथरी चैनपुर थानों के अर्दली रूम के आदेश एसएसपी ने दिए हैं। मकर संक्रांति व गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के क्रम में होटल ढाबा, सार्वजनिक स्थानों, संदिग्ध लोगों की खास चेकिंग के निर्देश दिए हैं। क्राइम कंट्रोल व लॉ एंड ऑर्डर के लिए बेहद जरूरी थानों के आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा हुई। यक्ष ऐप, डेली रात्रि समीक्षा प्रणाली, सीटी सेल, चौकियों पे जनसुनवाई, एचएस व रजिस्टर नम्बर आठ सत्यापन अभियान पर चर्चा हुई। एसएसपी की गूगल मीट से जिलेभर के थानेदार, सर्किल सीओ, एसपी, एएसपी, सीएफओ, सीओ एलआईयू जुड़े रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।